फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इमाम को हिरासत में लिया, बाद में चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने पर सुनगढ़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही एक गांव में स्थित मस्जिद के इमाम को सुबह हिरासत में ले लिया। बाद में दोपहर करीब एक बजे हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव की एक मस्जिद में सुबह पांच बजे की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने की सूचना किसी युवक ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस मस्जिद के इमाम को थाने ले आई। जानकारी लगते ही गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए।
सभी लोग एकत्र होकर थाना सुनगढ़ी पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हड़काते हुए वहां से भगा दिया। काफी देर तक थाने के आसपास लोगों का जमावड़ा लगा रहा। काफी देर तक जब पुलिस ने इमाम को नहीं छोड़ा, तो कुछ लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद करीब एक बजे पुलिस ने इमाम को हिदायत और माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि लाउडस्पीकर की आवाज मानक के हिसाब से तेज थी। जिस पर इमाम को पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें