फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध रूप से संचालित पौथोलॉजी लैब को किया सील

विज्ञापन
कस्बा बरखेड़ा में अबैध लैब को सील करने के बाद मौजूद  सयुंक्त टीम फोटो संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बरखेड़ा। कस्बे में अवैध रूप से संचालित एक पैथालॉजी लैब को सील करने की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में छापा मारकर लैब को सील कर दिया।
कस्बे में दौलतपुर रोड स्थित वार्ड संख्या आठ की एक मार्केट में इसवा पैथोलॉजी लैब नाम से खून की जांच का केंद्र संचालित किया जा रहा था। इसकी शिकायत एक नागरिक ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने थाना पुलिस के साथ लैब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने लैब संचालक मो. इरफान से वैध प्रपत्र मांगे। जब संचालक कोई भी संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, तो टीम ने लैब को सील कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी लैब को सील किया है। इसवा पैथोलॉजी लैब के संचालक के पास जरूरी प्रपत्र उपलब्ध नहीं थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की है। इस प्रक्रिया के दौरान नायब तहसीलदार अवधेश कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें