फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर अवैध स्टैंड, हादसों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
शहर के नौगवां चौराहे पर खड़े ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
चौराहों पर सवारियां भरने के लिए खड़े रहते हैं वाहन, अए दिन लग रहा जाम
विज्ञापन

पीलीभीत। यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन जिले के प्रमुख हाईवे पर हालात इसके उलट हैं। मुख्य मार्गों और चौराहों पर वाहन चालकों ने मनमाने ढंग से अवैध स्टैंड बना लिए हैं। सवारियां भरने के लिए वाहन सड़क किनारे और कई बार हाईवे की लेन तक खड़े कर दिए जाते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।
शहर के नौगवां चौराहा, असम चौराहा, छतरी चौराहा और गौहनिया चौराहा समेत कई स्थानों पर सड़क किनारे वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने का सिलसिला आम है। बस, टेंपो और अन्य सवारी वाहन निर्धारित स्थान के बजाय चौराहों के आसपास रुकते हैं। एक वाहन के रुकते ही पीछे दूसरे वाहन भी खड़े हो जाते हैं। इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। संवाद
विज्ञापन

-
सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश भी बेअसर
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में समय-समय पर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, अवैध पार्किंग और अनधिकृत स्टैंड हटाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद धरातल पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। कार्रवाई न होने से वाहन चालकों के हौसले बढ़ रहे हैं और वे मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भर रहे हैं।
-
अचानक रुकते हैं वाहन, पीछे से टक्कर का खतरा
हाईवे पर सवारी लेने के लिए अचानक वाहन रोकना सबसे बड़ा खतरा बन रहा है। पीछे से तेज गति में आने वाले वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में टक्कर की आशंका बनी रहती है। चौराहों पर पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
-
हाईवे की आधी सड़क घेरी, लगता है जाम
शहर के असम चौराहे से भारी वाहनों की आवाजाही है। इसके बाद भी बीसलपुर मार्ग संचालित दुकानों के आगे बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा किया जाता है। दोपहर करीब 12.35 बजे यहां पर कई मैजिक वाहन व अन्य वाहन साइड में खड़े दिखे। भारी वाहन के आने पर यहां की जाम की स्थिति बनती है।
-
नौगवां चौराहे पर बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे ई-रिक्शा
नौगवां चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बाद भी यहां पर ई-रिक्शा व ईको वैनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जाता है। दोपहर करीब 12.45 बजे यहां पर ई-रिक्शों का जाम दिखा। मैजिक या टेंपों के आने पर यह रिक्शा चालक नियम विरुद्ध तरह से चारों तरफ रिक्शे खड़े करते हुए दिखे।

टनकपुर हाईवे पर हालात जस के तस
नौगवां चौराहे पर ही टनकपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर इस समय रोडवेज की बसों का खड़ा किया जा रहा है। इसके साथ ही निजी वाहन संचालकों की तरफ से अस्थायी रूप से स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। इससे यहां पर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

-
हाईवे पर अस्थायी स्टैंड का संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। लगातार इसको लेकर संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अभियान चलाकर इन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील मिश्रा, एआरटीओ

शहर के नौगवां चौराहे पर खड़े ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें