फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध रिफिलिंग का खेल, आग का गोला बना सवारी वाहन

Fri, 19 Dec 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नौगवां चौराहे के समीप शुक्रवार दोपहर अवैध गैस रिफिलिंग से एक बार फिर हादसा हो गया। एक सवारी वाहन (ईको वैन) में अचानक आग लग गई। वाहन कुछ ही देर में आग का गोला बन गया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कोतवाली पुलिस और दमकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। नौगवां चौराहे के पास एक दुकान में रिफिलिंग के दौरान ईको वैन में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। चौराहे पर यातायात ठप हो गया। दोनों ओर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नौगवां चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस ने मार्ग के दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया।
आसाम रोड चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह बालियान मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर वाहन आग का गोला बन गया। दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद पहुंचा और महज 10 मिनट की मशक्कत में आग पर काबू पा लिया। आग की सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल सत्येंद्र कुमार और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश त्यागी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें