फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद न मिलने पर आरएफसी ने लगाई फटकार

Wed, 19 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खरीद न मिलने पर आरएफसी ने लगाई फटकार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक ने जिले में धान खरीद न होने और केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और एजेंसी प्रबंधकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरएफसी शिवेंद्र सिंह बुधवार को आरएमओ शिवपूजन पांडेय के साथ दोपहर को पीलीभीत मंडी पहुंचे। हालांकि उनके आगमन की सूचना सुबह मिल जाने पर केंद्रों पर प्रभारी सहित पूरा स्टाफ मौजूद मिला लेकिन किसी भी केंद्र पर उन्हें खरीद होते नहीं मिली। पीसीएफ व एसएफसी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र काम करते नहीं मिले। पीसीएफ केंद्र पर अब तक खरीद शुरू न होने की जानकारी करने पर प्रभारी जिला प्रबंधक आरएस गौतम ने उन्हें लैपटॉप न होने का बहाना बताया जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और खरीद नीति को पुन: पढने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीति में यथा संभव खरीद लैपटॉप से करने के निर्देश हैं। लैपटॉप न आने के इंतजार में खरीद नहीं रूकेगी। इसके साथ ही अब तक बैंक गारंटी न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने साथ आए आरएमओ से शासन को पत्र लिखकर अब तक खरीद न होने एवं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों पर बिल्कुल भी खरीद नहीं हुई है उन सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा साथ ही अव्यवस्थाओं पर संबंधित एजेंसी के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव मनीष सिंह, आरके श्रोतिया, सोनू सक्सेना, नरेंद्र पाल उपाध्याय सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे। पीलीभीत के बाद उन्होंने पूरनपुर पहुंचकर भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें