फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्धारित दुकानों पर किताबें खरीदने को बाध्य किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश शुल्क और निर्धारित दुकानों से ही कोर्स खरीदने को बाध्य करने की लगातार शिकायतों के बाद अफसर जागे। बुधवार को डीआईओएस ने स्कूलों को पत्र लिखकर चेताया। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावक मंच की ओर से विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर पूर्व में ज्ञापन भी दिए गए। अभिभावकों का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल संचालक प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूूली कर रहे हैं। इसके बाद कोर्स खरीदने के लिए निर्धारित दुकानों पर ही भेजा रहा है। किताबों के साथ कॉपी और स्टेशनरी का सामान देकर मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को भी डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा गया था।
डीआईओएस डॉ. अंचल मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूलों को पत्र लिखकर चेतावनी दी गई है। अगर लापरवाही मिलती है तो संबंधित स्कूल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें