फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा गहराया...तो फेल हो जाएगी पुलिस

Tue, 10 Nov 2015 09:50 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे से निपटने के लिए पुलिस ने अभी तक कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं, जबकि इस मौसम में बदमाशों की पौ बारह होती है। कोहरा गहराया तो पुलिस व्यवस्था फेल हो जाएगी। जिले के अधिकांश थानों में बूढ़े वाहन वाहन पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं।   
विज्ञापन

नवंबर माह का पहला हफ्ता समाप्त हो चुका है। कोहरा भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पुलिस के लिए रात के घने कोहरे में गश्त करना काफी मुश्किल भरा होता है। इसके बावजूद भी कोहरे से निपटने के लिए पुलिस महकमा कोई खास इंतजाम नहीं कर सका है। ठंड के मौसम में सड़कों, मुहल्लों और गांवों में लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। ठंड, सन्नाटा और कोहरे का लाभ उठाकर बदमाश घटनाओं को अंजाम देते हैं। सर्दी के मौसम में एकाएक बढ़ने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गश्त व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करनी पड़ती है, लेकिन घना कोहरा चुनौती बन जाता है। नतीजतन कई बार हाथ लगे बदमाश भी कोहरे का लाभ उठाकर भाग निकल जाते है। ऐसे में कोहरा गहराते समय पुलिस महकमे के पास ऐसे संसाधन होने चाहिए, जिससे उसकी गश्त व्यवस्था प्रभावित न हो, लेकिन महकमे ने इस मौसम से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। यहां तक कि कई थानों के वाहन बूढ़े होकर उम्र पार कर चुके हैं। हालांकि अब थानों पर दो चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पहले से थानों पर मौजूद अधिकांश वाहन खस्ताहालत में हैं। जिनके सहारे पुलिसिंग हो रही है। नतीजतन कोहरा गहराते ही पुलिस व्यवस्था फेल होना तय है।

घने कोहरे से इन घटनाओं में होता है इजाफा
अपराध : चोरी, डकैती, लूट और राहजनी।
दुर्घटना : सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी।
मौतें : शराब पीकर गिरने से मर जाते हैं लोग। काल के गाल में समा जाते हैं पशु।

यह वाहनों में होने चाहिए इंतजाम
घने कोहरे में गश्त के लिए थाने की जीप में फाग लाइट लगी होनी चाहिए। प्रत्येक थाने में कोबरा लाइट उपलब्ध कराई गईं थीं, जिसे दुरुस्त रखने एसओ की जिम्मेदारी है। हकीकत में पुलिस वाहनों में लगी फाग लाइट अधिकतर वाहनों में खराब हो चुकी हैं। कुछ वाहनों में अभी तक न तो फाग लाइटें लगवाई गईं और न ही खराब लाइटों को दुरुस्त कराया गया। कोबरा लाइट भी अधिकांश थानों में धूल खा रही हैं।
विज्ञापन


कोहरे में गश्त व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सरकारी जीपों में फाग लाइटें लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। थाने पर कोबरा लाइटें उपलब्ध हैं, जो कोहरे के दौरान काफी उपयोगी होती है।  -जवाहर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें