बीसलपुर के कार्यक्रम में संबोधित करते पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल यादवसंवाद
- फोटो : टीम के साथ बैठक करते डीएम व एसपी।
बीसलपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं जिले के एसआईआर प्रभारी वीरपाल यादव ने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें चार सौ के पार हो जाती तो संविधान खत्म हो जाता।
रविवार को नगर के एक बरात घर में एसआईआर जागरूकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा 2027 के चुनाव में पार्टी को मजबूत किए जाने की जरूरत है। कार्यक्रम की आयोजक और महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने कहा कि भाजपा ने एसआईआर बिहार से चालू कराया। उत्तर प्रदेश में बीएलओ की सतर्कता के चलते भाजपा के हौसले पस्त हो गए हैं। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भाजपा जाति में बांट कर चुनाव जीतने का काम करती है। इस अवसर पर चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, फैजान खां, रामचंद्र पटवा, सालिकराम गंगवार, रूपलाल , अभी गंगवार, भूदेव गंगवार, वालीउल्लाह, रुक्मिणी देवी, तोताराम सागर आदि मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन रूपलाल ने किया। संवाद