पीलीभीत। ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले के सातों विकासखंडों में इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (आईसीआरपी) टीमें गठित की जाएंगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ब्लॉक स्तर पर गठित टीमें गांवों में जाकर उन महिलाओं को समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी, जो अभी तक किसी समूह की सदस्य नहीं हैं। उन्हें समूह गठन और संचालन के साथ इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि टीमों का गठन शुरू कर दिया गया है। इसके बाद चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।