फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर के बेलों वाले चौराहे पर लगे आई लव मोहम्मद के पोस्टर

Tue, 30 Sep 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के बेलो वाले चौराहे पर सोमवार की रात किसी ने आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उन्हें हटवा दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलो वाले चौराहे पर धार्मिक स्थल समेत चार स्थानों पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगा दिए गए। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाना चाहा, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद संभ्रांत लोगों को बुलाकर पुलिस ने समझाया। बाद में लोगाें ने खुद ही पोस्टर उतार लिए। एसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों के अलावा चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार भ्रमणशील रहकर धर्मगुरुओं और अन्य संभ्रांत लोगों से संवाद करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें