फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगी जी...हमें इंसाफ मिले': पीलीभीत में वीडियो बनाकर दंपती ने पीया जहर, एसडीएम-चेयरमैन पर लगाए ये आरोप

Thu, 29 May 2025 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी दंपती ने जहर पी लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर पीने से पहले दंपती ने वीडियो बनाया है, जिसमें एसडीएम, चेयरमैन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बा निवासी दंपती ने बृहस्पतिवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर पीने से पहले पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पीड़ित ने एसडीएम बीसलपुर, नगर पंचायत चेयरमैन बरखेड़ा और एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बरखेड़ा निवासी इसरार और उनकी पत्नी के वायरल वीडियो में इसरार कहते हैं कि मैं और मेरी पत्नी आज इतने मजबूर हो गए हैं कि हम दोनों जहर पी रहे हैं। आरोप लगाया कि एसडीएम बीसलपुर, बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन और ठेकेदार मोईन ने इतना परेशान किया है कि यह कदम उठाना पड़ा। वीडियो में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत बरखेड़ा में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया था। 

यह भी पढ़ें- UP: विधवा पेंशन ले रही थीं सुहागिन महिलाएं, छह साल से जिम्मेदार सो रहे थे, अब वसूली के लिए जारी किया नोटिस
विज्ञापन


'हमें हर तरह से परेशान किया गया' 
इसरार ने कहा कि इसी को लेकर इन लोगों ने 19 मई की रात मुझ पर मुकदमा लिखवा दिया। कई अन्य तरह से भी परेशान किया गया। शिकायत पर घर पहुंची पुलिस ने हमारे ही परिवार को परेशान किया। हम जहर पीकर जान दे रहे हैं। योगी जी हमें इंसाफ मिलना चाहिए। वीडियो में पति-पत्नी जहर पीते भी दिखते हैं। वीडियो वायरल हुआ तो परिजन और सगे संबंधियों को जानकारी मिली। आननफानन दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ने कहा कि दंपती के वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा को जांच करने के लिए कहा है। सभी आरोप निराधार हैं। इस तरह का कोई मामला नहीं है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि मामला जानकारी में आया है। हमारा इससे कोई मतलब नहीं है। ठेकेदार से कुछ मांगा होगा, उसने मुकदमा लिखाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें