फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज हत्या के आरोपी पति, सास व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना करेली क्षेत्र के गांव ढकिया जलालपुर में बीते रविवार को नव विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों की ओर से दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें तीन नामजद आरोपियों पति, सास व ससुर को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव में श्वेता (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे से लटका पाया गया था। मायके वालों ने गर्दन व शरीर पर चोट के निशान देखकर ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतका के पिता सहदेव ने श्वेता के पति धीरज , सास नन्हीं, ससुर इंद्रपाल के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को लिलहर चौराहे से गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें