बुधवार शाम को ही लौटी थी मेराज
मेराज के सबसे छोटे भाई अब्दुल रहमान ने बताया कि मेराज की दूसरी शादी करने से परिजन खुश नहीं थे। अब्दुल रहमान ने बताया कि बकरीद के बाद मेराज अपनी बहन के घर पीलीभीत गई थी। बुधवार शाम को ही लौटी थी। भुल्लन खाते से रुपये निकालकर न देने पर अक्सर मेराज से मारपीट करता था।
आरोप है कि मेराज की हत्या में भुल्लन की पहली पत्नी के दामाद नईम और रईस का भी हाथ है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि हनीफ की ओर से भुल्लन और शक के आधार पर रईस व नईम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि भुल्लन का पता लग गया है। उसे पकड़ने के लिए टीम गई हुई है।