पीलीभीत। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर शादी होने पर मंडप में जाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम घेरा रिछौला निवासी रीना देवी ने गजरौला पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात मई 2024 को उसकी शादी ग्राम इटौरिया निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज को लेकर उसे परेशान किया। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया, जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी आरोपी पति एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर रहा है। पीड़िता ने शादी होने की स्थिति पर मंडप में जाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद