फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बॉर्डर पर बरती जा रही चौकसी, कच्चे रास्तों की निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
इंडो नेपाल बॉर्डर पर गश्त करते पुलिस और एसएसबी के जवान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कलीनगर। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा के लिहाज से चौकसी बरकरार है। एसएसबी के साथ पुलिस की टीम मुस्तैद रहकर नजर बनाए है। वाहनों को भी चेक किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र के कच्चे और बीहड़ रास्तों पर विशेष निगरानी बरतने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद सीमा से लगी भारत-नेपाल सीमा पर वैसे तो एसएसबी के अलावा पुलिस की टीम गश्त कर रही है, लेकिन पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद से बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई थी। अफसरों के निर्देश पर सीमा पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर थाना पुलिस को भी सक्रिय किया गया था। इसके बाद से नियमित रूप से बॉर्डर पर गश्त को प्रभावी कर निगरानी की जा रही है।
इधर, दोनों देशों के बीच सीजफायर के निर्णय के बाद भी एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एसएसबी की टीमें लगातार निगरानी कर रही है। सोमवार को दोनों टीमों ने बॉर्डर पर मुस्तैद रहकर सीमा पिलर की निगरानी के साथ कच्चों रास्तों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन सवारों को भी चेक करने पर जोर दिया गया। माधोटांडा और हजारा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की टीम देर रात तक निगरानी में जुटी रही। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि बॉर्डर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें