थोड़ी देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रदीप गंगवार, मां शांति देवी, बहन रेखा देवी, लक्ष्मी देवी और राजकुमारी का रोते-रोते बुरा हाल था
नवंबर 2025 में हुई थी शादी
जयप्रकाश की शादी आशा के साथ नवंबर 2025 में हुई थी। आशा केवल शादी में ही अपनी ससुराल आई थी। उसके बाद आज तक एक बार भी नहीं आई। वह यहां रहना भी नहीं चाहती थी लेकिन जयप्रकाश उसे लाना चाहता था।