महिला के नहाने की सामने आई बात
बाथरूम में दंपती के शव पड़े मिले। रेनू के बाल गीले थे। शरीर पर कोई वस्त्र भी नहीं था। वहीं हरजिंदर कपड़े और जूते पहने हुए थे। बाथरूम में गीजर गैस की दुर्गंध भी आ रही थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि करीब एक माह पूर्व सड़क हादसे में रेनू सक्सेना का एक हाथ भी टूट गया था। प्लास्टर कुछ दिन पूर्व ही हटवाया था, वह हाथ से कमजोर थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय रेनू का दम घुटने की जानकारी पर हरजिंदर उन्हें बचाने गए। वस्त्र पहनाने का सोचकर उन्होंने बाथरूम को कुंडी लगा दी। लेकिन इससे पहले वह रेनू को बाहर निकाल पाते। वह भी दम घुटने से बेहोश होकर गिर गए। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई।
एक दिन पूर्व जन्मदिन पार्टी में हुए थे शामिल
पड़ोस के रहने वाले लोगों का कहना था कि करीब एक साल पूर्व से हरजिंदर पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों में प्रेम व्यवहार था। कभी कोई झगड़ा का भी कोई मामला सामने नहीं आया। एक दिन पूर्व पास के ही घर में बच्चे के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें पति-पत्नी शामिल हुए थे।
जन्म के बाद खत्म हो गई दो पुत्रियां
मृतक के बड़े भाई हरी सिंह का कहना है कि हरजिंदर और उसकी पत्नी रेनू में कभी कोई विवाद सामने नहीं आया। रेनू की ससुराल बीसलपुर में बस अड्डे के पास स्थित है। हरी ने बताया कि दोनों ने पांच साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। दो बार पुत्रियों का जन्म हुआ, लेकिन दोनों की जन्म के बाद मौत हो गई थी।
कमरे में मिला शराब का अद्धा, गिलास में पैग
पुलिस को जांच के दौरान कमरे में अंग्रेजी शराब की बोतल मिली। जिसमें थोड़ी मात्रा में शराब बची थी। साथ ही कमरे की खिड़की के पास एक गिलास में शराब का पैग मिला। मृतक के बड़े भाई हरी के अनुसार हरजिंदर शराब का सेवन कर लेता था। पड़ोसियों ने भी इस बात की पुष्टि की, लेकिन उनका यह भी कहना था कि शराब को लेकर कभी किसी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया।