फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव: पीलीभीत में दौड़ लगाने के दौरान मुंह के बल गिरे पूर्व राज्यमंत्री, वीडियो वायरल

Mon, 22 Dec 2025 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के दौरान दौड़ लगाते समय पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा मैदान में गिर गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी उनका वीडियो वायरल करवा रहे हैं। साजिशों का सामना करते रहे हैं। वह फिर दौड़ेंगे और जीतेंगे। 
विज्ञापन
दौड़ समय मैदान में गिर गए थे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में कराई गई दौड़ सियासी अखाड़ा बन गई। दौड़ में प्रतिभाग करते समय पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा गिर गए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई। इसे सियासत का खेल करार दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन में केंद्रीय राज्यमंत्री/सांसद जितिन प्रसाद के साथ जिले के अन्य जन प्रतिनिधियों ने 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। दौड़ते समय पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा मैदान में गिर गए। 

सोशल मीडिया पर सियासी वार 
सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद स्टेडियम में हुई दौड़ जिले के सियासी खेल में बदल गई। कमेंट आने शुरू हो गए। पूर्व राज्यमंत्री को जान बूझकर धक्का दिए जाने की बातें शुरू हो गईं। पूर्व राज्यमंत्री ने अपने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर धक्का दिए जाने की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री बोले- विरोधी कर रहे वीडियो वायरल 
पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने लिखा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन मेरे कुछ विरोधी वीडियो वायरल कराकर मीडिया में खबर चलवा कर मेरी ज्यादा चिंता कर रहे हैं। मैं उनका कहना चाहता है कि हम किसान के बेटे हैं। बचपन से ही खेती-किसानी उसके बाद राजनीति में गिरते-उठते और साजिशों का सामना करते आए हैं। फिर दौड़ेंगे और जीतेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें