फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राहुलनगर में आठवें दिन भी जारी रही कटान पीड़ितों की भूख हड़ताल, ये हैं मांगें

Sat, 26 Oct 2024 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में हर साल शारदा नदी कहर बरपाती है। इस साल भी बाढ़ से राहुलनगर व आसपास के गांवों में काफी नुकसान हुआ। इसी को लेकर यहां के लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में धनार घाट से खिरकिया बरगडिया तक स्थाई तटबंध बनाने, कटान पीड़ितों को जमीन व बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांगों को लेकर राहुलनगर मजदूर बस्ती के लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। उनकी भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव कॉमरेड देवाशीष राय ने कहा कि चंदिया हजारा से लेकर खिरकिया बरगडिया तक काफी वर्षों से नदी कटान कर रही है। सैकड़ों एकड़ जमीन फसल सहित नदी में समा गई। हर साल बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। 

दर्जनों गांवों हैं प्रभावित 
ट्रांस शारदा क्षेत्र में वर्षों से नदी के कटान से हजारा, टाटरगंज, नेहरू नगर, अशोक नगर , कबीरगंज ,राणा प्रताप नगर, नहरोसा, राहुलनगर सहित दर्जनों गांव बर्बाद हो चुके हैं। हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं, जो सड़क किनारे रहने को मजबूर हो गए। उन्होंने दलित बहुल क्षेत्रवासी वोट देकर नेताओं को सत्ता तक पहुंचाते हैं। इसके बाद भी सत्ताधारी पार्टियों से केवल झूठा आश्वासन का घूंट पीने को विवश होना पड़ता है। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्रांस शारदा के क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस आंदोलन को मजबूत बनाए। प्रदर्शन में प्रहलाद विश्वास, नगीना राम, गौरी शंकर, विंध्याचल , महेन्द्र सिंह, उमेश प्रसाद, रामदयाल, माधो, रबीन महाजन आदि लोगो ने विचार रखे।आज भूख हड़ताल मे राधेश्याम, शम्भु, बृजेश,ओमप्रकाश,सुनील, मुन्नीलाल, तोलेराम, मंजीत सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें