पीलीभीत। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं शाम छह बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। आधे घंटे तक रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
दो दिन से जिले में गर्मी का सितम बढ़ गया। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी दिन भर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम छह बजे के बाद मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सामान्य हुआ।
करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 34.4 तो न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम 35.1 तो न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। संवाद