फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सावन में सात दिन शेष...गौरीशंकर जाने वाली सड़क का काम अधूरा

विज्ञापन
शहर में गौरीशंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर आधे नाले पर डाला गया पत्थर संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भोले की आराधना के माह सावन में सिर्फ सात दिन शेष है। बावजूद इसके शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर जाने वाली सड़क का काम अब तक अधूरा है। कोतवाली मार्ग से मंदिर जाने वाली सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी है। मोड़ के पास नाले पर पत्थर डालने का काम भी अधूरा है।
विज्ञापन


गौरीशंकर मंदिर शहर और जिले के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्री भी हरिद्वार व अन्य स्थानों से पवित्र नदियों और तीर्थ से जल लाकर भोले बाबा पर चढ़ाते हैं। भोले के भक्तों और कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश शासन ने जारी किए।
मंदिर को जाने वाली सड़क को गड्ढामुक्त करने, साफ-सफाई और अन्य कार्य कराने के लिए कहा गया। सावन में सिर्फ सात दिन शेष हैं। शहर के गौरीशंकर मंदिर को जाने वाली सड़क का काम अब तक अधूरा है। बरसात में बन रही इस सड़क के निर्माण की रफ्तार धीमी है। तीन दिन पूर्व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सड़क निर्माण का निरीक्षण कर काम समय से पूरा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बावजूद इसके बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली मार्ग से मंदिर की ओर मुड़ने पर सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी नजर आई। काम भी अधूरा था। आगे बढ़ने पर मोड़ के करीब नाले पर डाले गए पत्थर का काम भी पूरा नहीं हो पाया था। नाले से निकली मिट्टी सड़क पर लगाने से मोहल्ले वालों को आवागमन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था।


गौरीशंकर मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य सिर्फ 20 प्रतिशत शेष है। कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
- संजीव कुमार, ईओ नगर पालिका पीलीभीत

शहर में गौरीशंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर आधे नाले पर डाला गया पत्थर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें