फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुुश्किल में इंसान... बाघ और सांड़ के हमलों से जा रही जान

Fri, 14 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र अवस्थी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में बाघ और सांड़ (छुट्टा जानवरों) के हमलों से आमजन मुश्किल में हैं। जंगल से सटे इलाकों में बाघ, शहर-कस्बों और गांवों के आसपास विचरण करने वाले छुुट्टा जानवर जानलेवा साबित हो रहे हैं। जनवरी से अब तक बाघ के हमले में आठ और सांड़ के हमले या फिर सड़क पर डेरा जमाए जानवरों से टकराकर सात से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि छुट्टा जानवरोंं से टकराकर मरने और चोटिल होने वालों का आंकड़ा अधिक है, लेकिन शोर बाघ के हमले पर ज्यादा उठता है। संवाद
बैठक, निर्देश और जागरूकता अभियान, नहीं रुका मानव-वन्यजीव संघर्ष
जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। किसान संगठनों के ज्ञापन और शिकायतों में इस पर जोर दिया जाता है। वन विभाग की ओर से आए दिन बैठक, निर्देश और जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। जंगल से सटे गांवों को प्राथमिकता दी जाती है। मगर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। हालांकि इनमें कुछ कमी जरूर आई है।
विज्ञापन


कागजों पर दौड़ रहे दावे
शहर हो या कस्बा, हाईवे या तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सभी जगह छुट्टा जानवर डेरा जमाए दिखते हैं। शाम होेते ही इनकी चहलकदमी बढ़ जाती है। लोग इनसे टकराकर आए दिन घायल हो रहे हैं। जान भी जा रही है। विचरण करते सांड़ हमला करके जान ले रहे हैं। छुट्टा पशुओं को गो-आश्रय स्थल में संरक्षित करने का पशुपालन विभाग का दावा कागजों पर दौड़ रहा है।

बाघ के हमलों में इनकी गई जान
- 14 मई को नजीरगंज निवासी हंसराज और 18 मई को चतीपुर के रामप्रसाद की जान बाघ के हमले में गई।
- गांव खिरकिया बरगदिया निवासी लौंग देवी को बाघ ने हमला कर मार डाला था।
- नौ जून को बाघ ने गांव मेवातपुर निवासी मुकेश कुमार को हमला कर मार डाला था।
- 14 जुलाई को गांव फुलहर निवासी दयाराम की जान बाघ के हमले में गई।
- 17 जुलाई बाघ ने न्यूरिया थाना क्षेत्र गांव मंडरिया निवासी कृष्णा पर हमला कर मार डाला था।
- बुधवार को गांव पताबोझी निवासी छोटेलाल की मौत भी बाघ के हमले में हुई।

163 गांवों संवेदनशील, खूब दौड़ रही बाघ एक्सप्रेस
जिले में जंगल सीमा से सटे 163 गांव हैं। इन्हें संवेदनशील माना जाता है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और एमथ्रीएम संस्था के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। मृतकों के परिजनों को सहायता, बच्चों की शिक्षा और अन्य प्रयास कर रही है। बाघ एक्सप्रेस के जरिए जागरुकता कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


सांड़ के हमलेे में जा चुकी इनकी जान
- अप्रैल में खेतों की ओर जा रहे पूरनपुर कोतवाली के गांव कढ़ेरचौरा निवासी नन्हेंलाल पर सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

- बिलसंडा के गांव कनपरी निवासी किसान विष्णु कुमार (44) पर बृहस्पतिवार सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई।

- 30 जुलाई को पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर गांव सैदपुर के पास बरेली के सूफी टोला निवासी संजय की बाइक अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गई थी। हादसे में संजय की मौत हो गई।

आंकड़ों में गो-आश्रय स्थल और संरक्षित पशु

- 62 कुल गो-आश्रय स्थल संचालित हैं जिले में

- 10 स्थायी गोशालाएं शामिल हैं।

- 52 अस्थायी गोशालाओं का संचालन हो रहा है।

- 7400 पशुओं को किया गया है संरक्षित

- 01 वृहद गोशाला का संचालन जल्द शुरू होने वाला है।

- 500 से अधिक पशु सड़कों पर घूम रहे हैं।
नोट: यह आंकड़े पशुपालन विभाग के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें