फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारवान शिक्षा के साथ राष्ट्रीय जज्बा पेश करने की जरूरत : योगेंद्र

Fri, 14 Nov 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सभा को संबोधित कर से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र नाथ उपा
विज्ञापन
पूरनपुर। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 12वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गई। हम विकसित देशों की श्रेणी में हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारवान शिक्षा के साथ राष्ट्रीय जज्बा पेश करने की जरूरत है।
विज्ञापन


गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 32वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार शाम को महाविद्यालय सभागार में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री ने खेलो इंडिया पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत का परचम लहरा रहा है। क्रिकेट में बच्चियोंं ने हमें विश्व विजेता बनाया है।
कहा कि अब तक अकबर महान पढ़ाया जाता था। सवाल किया कि ऐसी कौन सी शिक्षा है, जो आतंकवाद सिखाती है, जिहादी बनाती है। शिक्षा वह नहीं जो बच्चों के हाथों में कलम की जगह हथियार, बम और पत्थर थमाए। महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने पर उन्होंने कहा कि तीन बार महाविद्यालय की फाइल पर अनुमोदित कर मुख्यमंत्री को भेजी चुकी है।
विज्ञापन

इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय के नवनिर्मित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने की उच्च शिक्षा मंत्री से मांग की। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि महाविद्यालय भवन, शिक्षा सहित सभी मामलों में आगे बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महाविद्यालय के प्रबंधक नितिन दीक्षित आदि ने भी विचार रखे। समारोह में महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक लक्ष्मीकांत भारद्वाज, एससीडीआई संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, संचालक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, सतेंद्र सिंह, उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय में चल रहे खेल महोत्सव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र श्यामबाबू, उपेंद्र, अंकित, राहुल भारद्वाज, निशांत कुमार, साजिया, जोया बी, शिवम वर्मा, रामनिवास, सिमरनजीत कौर, उमांशी आदि को पुरस्कृत किया। इसी के साथ पांच दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला, एसबीआई के शाखा प्रबंधक नीतीश गुप्ता, महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक मोहन सिंह, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. अंशिका शर्मा, अनूप शुक्ला, कमलजीत सिंह, अमित सिंह, महेंद्र, आशीष कंचन, राहुल मिश्रा, सोहनवीर, ऋषभ, गौरव पांडेय, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें