फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों ने चुनाव में कितना खर्च, अब रजिस्टर से किया जा रहा मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सीमा में ही खर्च किया या इससे अधिक? इस सवाल पर उम्मीदवारों की ओर से दाखिल खर्चे के रजिस्टर से ब्योरे का मिलान शुरू हो गया है। सोमवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी रेनू बौद्ध की देखरेख में इसकी शुरूआत हुई। ज्यादातर उम्मीदवारों ने अपने खर्चे का हिसाब दे दिया है।
विज्ञापन

पूरनपुर में सपा प्रत्याशी आरती महेंद्र ने 8,14,836 रुपये खर्च किया। वहीं बसपा के अशोक राजा ने 7,55,380 रुपये खर्च किए। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि अधिकतर उम्मीदवारों ने अपने लेखा जोखा दे दिया है। अब मिलान का काम चल रहा है। अभी तक जिनका मिलान हुआ है उसमें किसी ने निर्धारित सीमा से ऊपर खर्च नहीं किया। मंगलवार तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें