फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए हेयर ड्रेसर को किया होम क्वारंटीन, मगर वह चलाने लगा सैलून

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। महाराष्ट्र के रेड जोन से मोहल्ला रजागंज में आया प्रवासी हेयर ड्रेसर होम क्वारंटीन किया गया था। वह होम क्वारंटीन रहने के बजाय अपना सैलून चला रहा है। मोहल्ले वालों ने जब उसकी शिकायत की तो वह डंडा लेकर उन पर दौड़ पड़ा। सूचना के बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। दूसरी ओर धुरिया पलिया का रहने वाला प्रवासी युवक भी होम क्वारंटीन किया गया था। अब यह युवक पूरे गांव में घूमकर लोगों से मिलजुल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज में कुछ दिन पहले रेडजोन महाराष्ट्र से एक युवक आया था। स्क्रीनिंग के बाद इस युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। वह पेशे से हेयर ड्रेसर है। अब यह युवक होम क्वारंटीन रहने के बजाय अपने मोहल्ले में सैलून चलकर दुकान पर आने वाले ग्राहकों की बाल काट कर रहा है, दाढ़ी भी बना रहा है। इस बात की शिकायत मोहल्ले के कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में की। इसका पता चलने पर हेयर ड्रेसर ने अपने परिवार के साथ मिलकर शिकायतक करने वालों को दौड़ा लिया। उन्होंने अपने घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। दूसरी ओर धुरिया पलिया के होम क्वारंटीन युवक के गांव में घूमने की सूचना पर भी कार्रवाई नहीं हुई। सीएचसी के कंट्रोल रूम प्रभारी सुशांत हलधर ने बताया कि सैलून चलाने और शिकायतकर्ताओं को दौड़ाने की जानकारी नगर पुलिस चौकी प्रभारी निर्देश सिंह चौहान को दी गई। मगर, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पवन ड्यूटी के पुलिसकर्मियों को सीएचसी भेजा गया था। उस समय चीफ फार्मासिस्ट सीएचसी में नहीं मिले, उन्हीं के साथ कार्रवाई के लिए भेजा जाना था। चीफ फार्मासिस्ट ने मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं किया। अब दोबारा पुलिस भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें