फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ संक्रमित और मिले, अब 28 एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद में मंगलवार देर रात और बुधवार रात आई रिपोर्ट में आठ और प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से पांच महाराष्ट्र से लौटे थे, जबकि एक युवक दिल्ली, दूसरा हरियाणा और तीसरा जयपुर (राजस्थान) से आया था। इनमें से कुछ पूल टेस्टिंग से पकड़ में आए।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चार संक्रमितों को दोपहर में ही सीएचसी जहानाबाद में भर्ती करा दिया, रात को संक्रमित मिले चार बाकी को भी आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई। ये सभी आठ संक्रमित होम क्वारंटीन थे, उनके 15 और मई को सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के टीमें संक्रमितों के परिवार और संपर्क में आने वालों की खोजबीन में जुटी हुई हैं। जनपद में आठ और कोरोना संक्रमितों पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग चिंता में डूब गया। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 28 हो गई है, जबकि चार पहले स्वस्थ हो चुके हैं।
रात को जो चार संक्रमित मिले, उनमें से एक अमरिया के गांव डांग का 32 वर्षीय युवक 14 मई को मुंबई से लौटा था। इसके अलावा पूरनपुर ब्लॉक के गांव कुर्रिया का 16 वर्षीय युवक भी 14 मई को मुंबई, पूरनपुर ब्लॉक के ही गांव गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय युवक 16 मई को सतारा (महाराष्ट्र) से और बीसलपुर ब्लॉक के रिछोला सबल निवासी 19 वर्षिय युवक जयपुर से वापस लौटा था।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार रात को संक्रमित मिले लोगों में एक पूरनुपर के सेहरामऊ उत्तरी, दूसरा बीसलपुर के गोपालपुर, तीसरा कलीनगर के गांव मित्रसेनपुर (बंगला) और चौथा बरखेड़ा के पिपरिया मंडन गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें