फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बिरंगे आंचल को लेकर आती है होली 

Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
सर्वेश कुमार शर्मा /पीलीभीत।
विज्ञापन
holi - फोटो : pti
विज्ञापन
मतभेद भुलाकर गले लगाने का त्योहार है होली
विज्ञापन

होली आते ही युवा चेहरों पर झलकती है खुशी
होली का पर्व बसंत ऋतु आते ही राग, संगीत और रंग के साथ ही खुशियां व भाईचारे का संदेश देता है और अपने साथ रंग बिरंगे आंचल को लेकर आता है और सब को ढक लेता है। हिंदुओं का यह प्रमुख त्योहार पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसका वर्णन हिंदू धर्म ग्रंथ विष्णु पुराण में किया गया है। 
विज्ञापन

आपसी बुराई को भुलाने और एक दूसरे को गले लगाने का यह पर्व है। होली आते ही रंग गुलाल की तरह युवाओं के चेहरों पर एक अलग ही खुशी झलकने लगती है, जबकि कुछ विभागों में नौकरी पेशा लोगों को छुट्टी न मिलने का मलाल भी रहता है। महिलाएं भी होली की पूरी तैयारी करती हैं। कोई भौजी के साथ तो कोई ननद के साथ रंग गुलाल लगाने से नहीं चूकतीं। होली के रंगों में डूबे लोगों को असली प्यार का एहसास होता है। होली का पर्व मनाने के पीछे एक पुरानी कथा भी है, लेकिन आज सभी धर्मों के लोग इसे मिलजुल कर मनाते हैं। होली के दिन क्या शहर क्या गांव चारों ओर रंगों की बौछार ही दिखाई देती है, जबकि भक्त प्रहलाद की आस्था और विश्वास ने इस दिन अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें