एलएच चीनी मिल गेट पर गन्ने की ट्रालियों व ट्रकों में रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी टिप्स भी दिए गए।
सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को चीनी मिल गेट पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने की। इस दौरान चीनी मिल में आने वाले सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों व ट्रकों पर आगे व पीछे रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। एआरटीओ ने किसानों व चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां, यातायात नियम व सुरक्षित यात्रा करने के टिप्स दिए। चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि मिल में आने वाले वाहनों पर निरंतर रिफ्लेक्टर स्ट्रिप लगाएं जाएंगे। पहले दिन करीब 780 वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। इस मौके पर गन्ना विभाग के विभागाध्यक्ष केबी शर्मा, एचके शर्मा, संजीव राठी, केएस विष्ट्र, चिरंजीव गौर समेत तमाम किसान मौजूद रहे।