फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अवैध कब्जा के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 22 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
तालाब पर अवैध कब्जा के विरोध में किया प्रदर्शन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
तालाब का पटान कर अवैध कब्जा कर झोपड़ी डालने और तालाब का पानी घरों में और रास्तों में भरने के विरोध सबलपुर खास के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई कर समस्या के समाधान की मांग की। 
विज्ञापन

गांव सबलपुर खास के कई लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर गांव के एक तालाब पर अवैध पटान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव के तालाब को गांव के कुछ लोगों ने मिट्टी भराव कर पटान कराकर झोपड़ी डाल ली। तालाब पटान से तालाब का पानी घरों और सड़कों पर भर गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाने और तालाब को खुदवाने की मांग की। ताकि जलभराव से निजात मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार, रामप्रताप, कृष्णा देवी, सर्वजीत, कोकिला देवी, घासीराम, पार्वती, राजेश, पूरनलाल, रामऔतार आदि थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें