फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं को हिंदू संगठन ने रोका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहे के समीप बृहस्पतिवार शाम प्रतिबंधित पशुओं को ई-रिक्शा से ले जाने की सूचना पर गोरक्षक दल समेत हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोक लिया। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और पशुओं को थाने ले गई। जांच में पशुओं की खरीद नगर पालिका परिषद के माध्यम से होने और उन्हें पालन के लिए घर ले जाने की बात सही पाए जाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित छतरी चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम एक ई-रिक्शा पर दो प्रतिबंधित पशुओं को ले जाते हुए देख कुछ लोगों ने वाहन को रोक लिया। पशुओं के संबंध में जानकारी मांगने पर ई-रिक्शा में मौजूद युवक मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद मामले की सूचना हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी गई। सूचना मिलते ही संगठन से जुड़े कई लोग मौके पर पहुंच गए और युवक से पशुओं को ले जाने के संबंध में पूछताछ करने लगे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक, ई-रिक्शा और पशुओं को थाने भिजवा दिया। वहां युवक से पूछताछ की गई और पशुओं के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक पशुओं को मीरपुर क्षेत्र से लेकर आया था और उन्हें अपने घर पर पालन के उद्देश्य से ले जा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पशुओं की खरीद नगर पालिका परिषद पीलीभीत के माध्यम से की गई है। पुलिस ने उसके दावे का सत्यापन कराया, जिसमें जानकारी सही पाई गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। युवक और पशुओं को थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच और सत्यापन में कोई अवैध गतिविधि सामने नहीं आई। आवश्यक जानकारी सही पाए जाने पर युवक को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें