अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
- फोटो : Self
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को उदयपुर क्रिकेट क्लब और किंग्स इलेवन दियोरनियां क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें दियोरनिया की टीम विजेता रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उदयपुर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 14 ओवर के मैच में 9 ओवरों में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन दियोरनियां क्रिकेट क्लब की टीम ने 10.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया।
किंग्स इलेवन दियोरनियां की ओर से दीनदयाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, मुजस्सिम मलिक, आरिश खान, पिंका सिंह, सलमान खान, राशिद मलिक, हरीश कुमार, इरशाद आलम समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे। संवाद