पीलीभीत। जिला अस्पताल में आने वालों में हार्निया की समस्या अधिक है। अस्पताल के सर्जरी विभाग में हार्निया के औसतन दो से तीन ऑपरेशन रोजाना हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना गर्मी में हार्निया की समस्या बढ़ जाती है। ऑपरेशन के बाद पांच दिन में मरीज ठीक हो जाता है।
हार्निया के मामले इन दिनों जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में ज्यादातर देखे जा रहे हैं। हार्निया बच्चों से अधेड़ उम्र तक के लोगों में देखा जा रहा है। शुरूआत में तो यह समस्या छोटी लगती है। इलाज में लापरवाही से यह बड़ा रूप ले लेती है। जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में बीते एक माह में लगभग 70 ऑपरेशन हार्निया के किए गए।
हार्निया में लापरवाही बन सकती है खतरा
हार्निया को लेकर सर्जरी विभाग केे विभागाध्यक्ष डॉ. जगदंबा ने बताया कि इलाज में लापरवाही से हार्निया जानलेवा साबित हो सकती है। यह गर्मी में होने वाली आम समस्या है। चिकित्सक से परामर्श लेकर समय पर इलाज कराना चाहिए।