फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमराज, रामसरन, पीतमराम सहित सात ने भरा पर्चा 

Mon, 23 Jan 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
हेमराज, रामसरन, पीतमराम सहित सात ने भरा पर्चा
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सपा उम्मीदवार के रूप में बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र से प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, पूरनपुर विधायक पीतमराम ने, भाजपा से बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा और पीलीभीत विधान सभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार के रूप में डा. शैलेंद्र गंगवार नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल आठ नामांकन हो चुके हैं। सबसे ज्यादा तीन बरखेड़ा सीट के लिए हुए। सोमवार को सुबह सबसे पहले शहर से भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने 10.20 मिनट पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राकेश गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र प्रस्तावक अमित कुमार के साथ सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति के कोर्ट में पर्चा दाखिल किया। इसके बाद बीसलपुर से भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के साथ बीसलपुर एसडीएम के समक्ष पर्चा दाखिल किया। उसके कुछ समय बाद ही पूरनपुर से सपा विधायक पीतमराम नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डीएम कोर्ट में पूरनपुर एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन के समक्ष नामांकन जमा किया।
विज्ञापन

बरखेड़ा से विधायघक एवं प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा समर्थकों की भारी भीड़ के साथ गौनिया रेलवेक्रासिंग स्थित चुनाव कार्यालय से पैदल नकटा दाना तिराहा तक पहुंचे। जहां समर्थकों को पुलिस बल ने रोक लिया। वहां से  जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर समेत पांच लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच सदर एसडीएम जेपी चौहान के समक्ष नामांकन जमा किया। इसी विधानसभा से बसपा के डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने जिलाध्यक्ष एलपी सागर, जिला पंचायत सदस्य दिप्ती गंगवार के साथ एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी उम्मीदवार ठाकुर निरंजन सिंह ने सदर एसडीएम कोर्ट में पर्चा दाखिल किया। इन पांच प्रमुख नामांकन के अलावा शहर सीट से मुनेश सिंह ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया। सोमवार को कई प्रमुख नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट में काफी भीड़ भाड़ रही। प्रत्याशियों के साथ पहुंचे उनके समर्थकों की भीड़ के चलते पूरे दिन कलक्ट्रेट तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
नामांकन से पूर्व की पूजा अर्चना
पीलीभीत। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा नामांकन से पहले गौरीशंकर मंदिर, यशवंतरी देवी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। इसके बाद गुरुद्वारा पहुंच गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। बाद में वह शहर की प्रमुख दरगाह शाहजी मियां की मजार पहुंच चादर चढ़ाई और अपनी जीत की दुआ मांगी। इस मौके पर उनके साथ इरफान मियां समेत शहर के तमाम प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें