पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को किए गए साप्ताहिक लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जरूरत के सामान की खरीदारी को लोगों को दिक्कत न आए, इसके लिए प्रशासन ने पिछले साल की तरह व्यवस्था की है। वार्ड वार व्यापारियों को जिम्मेदारी देते हुए उनके नाम और नंबर की सूची जारी की है। इस पर कॉल कर लोग घर बैठे सब्जी, फल और किराना का सामान प्राप्त कर सकेंगे। लॉकडाउन में सुबह के समय बाजार में उमड़ रही भीड़ से संक्रमण का खतरा बना हुआ था। इसी को कम करने के लिहाज से कदम उठाया गया है।
पिछले साल भी कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लॉकडाउन किया गया था। इसमें किराना दुकानों को दी गई छूट के समय लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ने लगी थी। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बन रहा था। फिर प्रशासन ने होम डिलीवरी सुविधा मुहैया कराई थी। उसी तरह से अबकी बार भी वार्ड के अनुसार किराना व्यापारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उनके नाम और मोबाइल नंबर की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में एम एंड ए एसोसिएट्स (9592379663) को वार्ड नंबर एक से 27 तक की जिम्मेदारी है। इसके अलावा मोहल्ला फीलखाना के मोहम्मद शादाब (7300976561) को वार्ड नंबर 27,18,03,11, मोहल्ला बाग गुलशेर खां के शैलेश कुमार (6395497220) को वार्ड 02, जाटो चौराहा के फैजान अहमद (8630381096), अफजाल किराना स्टोर (9897756462) को वार्ड नंबर 02,19,25,11,09,10,20, साबरी किराना स्टोर (9719270102) को वार्ड नंबर 03, सीटूसी सुपर मार्केट (9411497388) को वार्ड नंबर 16,06,14,17, मोहल्ला नखाशा के आकाश को वार्ड नंबर 01,12,04, बी-मार्ट गोदावरी कॉम्पलेक्स (8318636262) को वज्ञर्उ नंबर 05,22,13, मुकेश किराना स्टोर (9412433944) को वार्ड नंबर 07, हरीश चंद्र किराना स्टोर (7417019370) को वार्ड नंबर 01, राजकुमार (9084205574) को वार्ड नंबर 04,12, यशराज किराना स्टोर (7037531160) को वार्ड नंबर 08,05, इकबाल हुसैन (8791788729) को वार्ड नंबर 05, 24, 08, असलम किराना स्टोर (9045912591) को वार्ड नंबर 22, राजीव मिश्रा प्रोवीजन स्टोर (6396118966) को वार्ड नंबर 23,26, श्याम किराना स्टोर (8791140625) को वार्ड नंबर 26 और प्रशांत राठौर (6396277950) को वार्ड नंबर 15 में किराना सामान के लिए चुना गया है। इनके नंबर पर कॉल कर सामान लोग घर पर ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा सब्जी और फल के लिए भी 60 व्यापारियों को जिम्मेदारी दी गई है।