फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्मी से जनजीवन बेहाल, जिले में दो दिन बाद और बढ़ेगा लू का प्रकोप

विज्ञापन
शाम छह बजे गर्मी का असर कम होने पर शहर की अशोक कालोनी के पार्क में खेलते बच्चे संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। इस बार लोग अभी से तेज गर्मी से जूझने लगे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े राहगीरों को बेहाल कर रहे हैं। रात में भी उमस बढ़ जाती है। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन बाद लू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाने की उम्मीद जताई गई है। प्रशासन ने गर्मी व लू से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन

इस बार गर्मी का असर फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही शुरू हो गया। मार्च के महीने में ही लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होता रहा। अप्रैल के महीने में तो गर्मी और बढ़ गई। इस बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के प्रभाव से आंधी-बारिश के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि हो गई थी। तब दो-तीन दिन तापमान में गिरावट रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। पिछले करीब दस दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह सूर्योदय के साथ ही गर्मी बढ़ने लगती है। दिन चढ़ने के साथ ही हवा का रुख गर्म हो जाता और लू चलने लगती है।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 38.9 एवं न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार अगले दो दिन बाद लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें