फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भर्ती मरीज को शराब पिलाने पहुंचा तीमारदार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक तीमारदार भर्ती मरीज को शराब पिलाने की नीयत से अंदर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह व्यक्ति हाथ में शराब की बोतल लेकर वार्ड में दाखिल हुआ और ग्लास में शराब डालकर मरीज को देने लगा। यह देख मरीज के परिजन भड़क उठे और उन्होंने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग किया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें