फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में मिले कूड़े के ढेर और छुट्टा जानवर

Fri, 23 May 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार रात में ही शहर का जायजा लिया तो कई जगह कूड़े के ढेर मिले। छुट्टा गोवंश कूड़े के पास विचरण कर रहे थे। डीएम ने रात में ही नगरपालिका के जिम्मेदारों से नाराजगी जताई। छुट्टा गोवंश के संरक्षण को लेकर सीडीओ से जानकारी ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में प्रेस वार्ता कर नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीलीभीत को साफ-स्वच्छ शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसी तरह जिले के अन्य नगर निकायों में भी स्वच्छता और अन्य कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
जिले में पौधारोपण और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोकथाम को भी प्राथमिकता में शामिल किया है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें