फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से पूरनपुर क्षेत्र में आए 23 लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विदेशों से पूरनपुर क्षेत्र में अक्तूबर से नवंबर के अंत 36 लोग आए। इसमें से अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 13 लोगों को ही ट्रेस कर पाई हैं। टीमों को 23 लोग खोजे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर सतर्क है। विदेशों से पूरनपुर क्षेत्र में अक्तूबर से 30 नवंबर तक आए 65 लोगों की सूची सीएमओ कार्यालय से पूरनपुर सीएचसी भेजी गई। विदेश से आए लोगों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि सूची में 65 नाम जरूर शामिल थे। मगर कई लोगों के नाम सूची में दो-दो जगह लिखे थे। सूची 36 लोगों की है। इसमें से 13 लोगों को खोजकर उनकी सैंपलिंग करा ली गई है। मंगलवार को घुंघचाई क्षेत्र में तुर्की से आए दो लोगों की जानकारी मिली तो उनकी सैपंलिंग कराई गई। विदेश से आए कुछ लोगों के मोबाइल नंबर नहीं मिल रहे है। जबकि कुछ लोगों के वापस विदेश लौटने की जानकारी मिली है। टीमों को सभी लोगों की जानकारी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें