फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी की डेढ़ साल से बंद पड़ी ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू

विज्ञापन
पीलीभीत के पूरनपुर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट के फ्रिजर का बटन दबाकर शुरू कराते विधायक बाबूर? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी में डेढ़ साल से बंद पड़ी ब्लड स्टोरेज यूनिट को शुरू कर दिया। विधायक ने इसका शुभारंभ कराया। इसके अलावा एक साल से खराब पड़ी सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन को ठीक कर दिया। ब्लड यूनिट के शुरू होने से सीएचसी में प्रसव आपरेशन पर मरीजों को खून की कमी पर रेफर नहीं किया जाएगा। सीबीसी मशीन शुरू होने से प्लेटलेट्स सहित खून की अन्य जांचे हो सकेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में करीब पांच साल पहले ब्लड स्टोरेज यूनिट खोली गई थी। ताकि सीएचसी में प्रसव को आने वाली महिलाओं में खून की कमी पर उनके तीमारदारों को जिला मुख्यालय के चक्कर न काटना पड़े। मगर कुछ दिन बाद ब्लड स्टोरेज का फ्रिज खराब होने पर ब्लड स्टोरेज यूनिट बंद हो गई। महीनों बंद रहने के बाद खराबी दूर कर फिर ब्लड स्टोरेज यूनिट को शुरू किया गया। फिर तीन बार खराबी से ब्लड स्टोरेज यूनिट बंद हुई। इससे इसका लाभ सीएचसी में प्रसव कराने वाली महिलाओं को नहीं मिल सका। आपरेशन की स्थिति में खून की कमी प्रसव कराने को सीएचसी पहुंचने वाली महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाता रहा। अब फिर करीब डेढ़ साल से खराबी से बंद पड़ी ब्लड स्टोरेज यूनिट को शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को इसका शुभारभी विधायक बाबूराम पासवान से कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने विधायक को बताया कि सीएचसी में अब 10 यूनिट ब्लड स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। प्रसव को आने वाली महिलाओं में खून की कमी होने पर बदले में उनके तीमारदारों से ब्लड लेकर खून दिया जाएगा। इसके अलावा सीएचसी में करीब एक साल से बंद पड़ी कंप्लीट ब्लड काउंट मशीन को ठीक करने को प्राइवेट कंपनी का मैकेनिक पहुंचा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि अब सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स और खून की अन्य जांचे हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें