पीलीभीत। डेंगू का प्रकोप जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिलेभर में 45 लोगों की जांच कई गई। इसमें सात संदिग्ध मिले हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं। सोमवार देर रात आई 21 लोगों में एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि जिला अस्पताल में 18 लोगों और 27 लोगों की सभी सीएचसी और पीएचसी पर जांच की गई थी। कुल 45 लोगों की जांच में सात लोग संदिग्ध मिले हैं। इनमें एक चंदोई, एक एसएसबी कैंपस, एक पौटा कलां, दो अर्बन पीलीभीत, एक नवाबगंज, एक ललौरीखंडा के संदिग्ध शामिल है। सभी के सैंपल लेने के बाद जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। सोमवार देर रात लखनऊ से आई 21 लोगों की जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव आया है। जिले में अब तक 48 लोग डेंगू पाए गए हैं। हालांकि मंगलवार को संदिग्ध सामान्य स्थित में हैं। सबसे ज्यादा पॉजिटिव चंदोई गांव में मिले हैं। चंदोई में लगातार विशेष शिविर लगाया जा रहा है। गांव की गालियों और घरों में दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को भी जागरूक भी किया जा रहा है।