फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में बनेगी बायोसेफ्टी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर से निपटने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ही अब जिले में रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमर्स चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) के सैंपलों की जांच करने के लिए बायोसेफ्टी लैब बनेगी। ताकि सैंपलों की जांच जिले में ही हो सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद सर्वप्रथम आरटीपीसीआर की जांच का चलन शुुरू हुआ था। सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरेली, बदायूं और लखनऊ भेजा जाता है। जहां से जांच रिपोर्ट आने में चार दिन लगते हैं। तो कभी सैंपल खराब होने की समस्या बनी रहती थी। जिले से भेजे गए कुछ सैंपल बरेली लैब में खराब भी हो गए थे। ऐसे में संक्रमण बढ़ा तो ट्रूनेट मशीन और एंटीजन किट से जांच शुरू की गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग खुद की इनकी जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होता था। ऐसे में शासन ने तीसरी लहर की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिले में आरटीपीसीआर सैंपल की जांच करने वाली लैब की स्थापना करने के निर्देश दिए। शासन के फैसले के बाद एल-2 कोविड अस्पताल की छठी मंजिल पर लैब को स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। इससे बीएसएल लैब का नाम दिया है। जहां आरटीपीसीआर के सैंपल की जांच होगी। लैब को शुरू करने के लिए काम शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने लैब टेक्नीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट कई कर्मचारी और संसाधनों के लिए जिला प्रशासन को फाइल भेजी दी है। इधर, लैब का काम जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया और माइक्रोबायोलॉजिस्स्ट डॉ. अफजल के नेतृत्व होगा। लैब में आवश्यकता पड़ने वाले डी फ्रीजर आरटीपीसीआर सैंपल से वायरस निकलने वाली मशीन और अन्य संसाधनों की डिमांड हैदराबाद भेजी है। शुक्रवार तक सामान भी जिले में पहुंच जाएगा।
कोविड जांच लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस की देखरेख में होगा। स्टाफ की तैनाती की डिमांड भी हमने भेजी हुई है जो जल्द पूरी होने का अनुमान है। - डॉ. सीमा अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन

एमसीएच विंग में लैब बनाई जा रही है। वहां स्टाफ सीएमओ के अधीन रहेगा। मगर शासन से लैब के लिए आने वाले सामान की खरीद हमारे स्तर से की जा रही है। डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही सामान पहुंच जाएगा। बाकी लैब के इंचार्ज माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. अफजल हुसैन को बनाया गया है। - डॉ. अनीता चौरसिया, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें