फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहीं चल रहे पंखे, स्टाफ नर्स तीन दिन से गैरहाजिर

Sun, 21 Sep 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी के महिला वार्ड में पंख न चलने से परेशान मरीज, तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार को सीएचसी के महिला वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान पंखे न चलने पर मरीज और तीमारदार हाथों से पंखे से हवा करते मिले। उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण में एक स्टाफ नर्स बगैर अवकाश के कई दिनों से गैरहाजिर मिलीं। उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। पंखे न चलते मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सीएचसी में बिजली कनेक्शन के अलावा जनरेटर और इन्वर्टर की सुविधा है। इसके बाद भी अक्सर बिजली, जनरेटर सुविधा ठप रहती है। इन्वर्टर भी काम नहीं करता। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया। महिला वार्ड के निरीक्षण में सीएमओ को तीमारदारों से सुविधा शुल्क वसूली आदि की जानकारी मिली। निरीक्षण के समय महिला वार्ड में प्रकाश व्यवस्था थी। पंखे बंद होने पर मरीज और तीमारदार गर्मी के चलते हाथ से पंखा चलाते मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। तब कर्मचारियों ने बताया कि सीएचसी में संविदा पर रखा गया मैकेनिक महिला चिकित्सालय किसी काम से गया है।
सीएमओ ने जनरेटर चलवाना अन्य किसी कर्मचारियों को भी सिखाने के निर्देश चीफ फार्मासिस्ट को दिए। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में सीएमओ को एक स्टाफ नर्स के नाम के आगे तीन दिन से हस्ताक्षर या अवकाश दर्ज नहीं मिला। बगैर सूचना के गायब स्टाफ नर्स का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय में नहीं आया एलटी, बगैर जांच के लौटे मरीज
पूरनपुर। महिला चिकित्सालय में तैनात संविदा एलटी शनिवार को महिला चिकित्सालय में नहीं पहुंचा। चीफ फार्मासिस्ट भी महिला अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। अस्पताल में मिलीं चिकित्सक डॉ. मुनीता सिंह ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट और एलटी कलीनगर तहसील के गांव गभिया सहराई में चल रहे एक कार्यक्रम में गए हैं। चीफ फार्मासिस्ट न होने से वार्ड ब्वॉय और प्राइवेट युुवकों ने दवा बांटी। एलटी न होने से बगैर जांच कराए ही मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। मामले की जानकारी पर सीएमओ ने एलटी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें