फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्हा बाबा के उर्स से लौट रहा टेंपो खाई में पलटा, 13 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जराकोठी। गजरौला क्षेत्र के गांव जराकोठी स्थित सेंटर गुरुद्वारा के पास सेल्हा बाबा के उर्स से सवारियां लेकर लौट रहा टेंपो का संतुलन बिगड़ने से हाईवे किनारे गहरी खाई में पलट गया। उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पूरनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नवादा 30 वर्षीय चालक इसरार ने बताया की रविवार को सेल्हा बाबा के उर्स में गए थे। सोमवार को वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान असम हाईवे पर जराकोठी सेंटर गुरुद्वारा के पास टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो खाई में पलट गया। उसमें सवार बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 16 वर्षीय रियाज पुत्र माजिद अली, 18 वर्षीय मोहम्मद आदिल पुत्र मोहम्मद उमर , 65 वर्षीय रमजानी, 50 वर्षीय मोहम्मद उमर, 22 वर्षीय रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर, 18 वर्षीय अफसाना पुत्री मोहम्मद उमर और 25 वर्षीय शबाना पुत्री इसरार अहमद घायल हो गए। जबकि थाना क्योलाड़िया के मधुनगला निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद युनुस अपनी पत्नी 26 वर्षीय शबाना, आठ वर्षीय पुत्र आरिश, छह वर्षीय पुत्र अनस और डेढ़ वर्ष की पुत्री अनाबिजा घायल हो गए। टेंपो में 13 लोग सवार थे। खाई में गिरते ही चौराहे पर मौजूद लोगों ने खाई में पलटे टेंपो को सीधा कर बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये पूरनपुर सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें