फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हजारा थाने के इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप

Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर हजारा थाने में बुलाई गई दोनों पक्षों की पंचायत में विवाद हो गया। पंचायत में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को जमीन पर किसी कीमत में कब्जा न करने की चेतावनी दे डाली। दबंगई दिखाने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज की ग्राम प्रधान के पति ने इंस्पेक्टर पर गलत लोगों का साथ देने, अभद्रता और उसे जूते मारकर बंद करने की धमकी देने का आरोप लगाया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वहीं, हजारा इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि नानजेडए श्रेणी की एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला प्रकाश में आने पर दोनों पक्षों को राजस्व अफसरों से अपनी शिकायत करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष कब्जे की कोशिश पर कई बार झगड़ा कर चुके हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। यहां दोनों पक्षों में गहमागहमी होने पर समझाया गया। अभद्रता का आरोप गलत है। विवाद को लेकर तीन दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें