टैंकर छत पर बैठा हेल्पर झुलसा
बरेली हरिद्वार नेशनल हाइवे के निर्माण को जहानाबाद क्षेत्र में लगे हाटमिक्स प्लांट पर कैमिकल उतारते समय टैंकर में आग लगने के साथ विस्फोट हो गया। इसमें टैंकर की छत पर बैठा हेल्पर घायल हो गया। उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण इन दिनों चल रहा है। इसके लिए जहानाबाद के निकट बरातबोझ गांव में ठेकेदार की ओर से हाटमिक्स प्लांट लगाया गया है। शुक्रवार को मथुरा से कैमिकल (कोलतार) लेकर एक टैंकर यहां पहुंचा। शाम को टैंकर को खाली किया जा रहा था। इस दौरान हेल्पर हरियाणा के भिवानी निवासी मुकेश कुमार टैंकर की छत पर बैठा था। इस बीच टैंकर के अंदर अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। इस घटना से टैंकर की छत पर बैठा मुकेश बुरी तरह झुलस गया। विस्फोट की आवाज से प्लांट पर काम करने वाले मजदूरों के साथ कुछ दूर स्थित गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसे युवक को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।