पीलीभीत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 200 मीटर बालक और बालिका वर्ग में हरीश और निशा ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ केके सिंह और जिला क्रीड़ी अधिकारी जयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में पांच सौ मीटर बालक वर्ग में गौरव प्रथम, कृष द्वितीय व मानू तृतीय स्थान पर रहे।
800 मीटर में रवि प्रथम, गौरव द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में राममूर्ति प्रथम, मानू द्वितीय व अंकुर तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में हरीश प्रथम, आर्य राज द्वितीय व आलोक तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर में हरीश प्रथम, आर्य राज द्वितीय व आलोक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 5000 मीटर में प्रियांशी राठौर प्रथम, उषा द्वितीय व रुचि तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में प्रियांशी राठौर प्रथम, कशिश द्वितीय व प्राची तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर में पूर्णिमा गंगवार प्रथम, आकृति द्वितीय व नित्या तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में निशा मौर्य प्रथम, शगुन द्वितीय व जया यादव तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर में शगुन पाल प्रथम, पायल द्वितीय व मंजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में महेश कुमार, प्रगति सिंह, प्रशांत शुक्ला, अविनाश शर्मा रहे।