फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रन फॉर एंपावरमेंट में दौड़ी आधी आबादी

विज्ञापन
शहर में निकाली गई स्कूटी रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन से रविवार को रन फॉर एंपावरमेंट दौड़ का आयोजन किया गया। इस जागरूकता दौड़ में महिला पुलिस कर्मी, पुलिस परिवार और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

दौड़ का शुभारंभ एएसपी विक्रम दहिया ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर नकटदाना चौराहा तक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस जागरूकता दौड़ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक यह संदेश पहुंचाया गया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से ही समाज सशक्त बन सकता है। साथ ही बालिकाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के अलावा जनपद की महिला पुलिसकर्मियों, पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा विभिन्न शाखाओं में तैनात महिला उपनिरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी और अन्य पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन


स्कूटी रैली से पढ़ाया शिक्षा-सुरक्षा का पाठ
पीलीभीत। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी रैली निकालकर नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का संदेश दिया। पुलिस लाइन से रवाना हुई इस रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ और लोगों ने इसे सराहा। साथ ही माता यशवंतरी देवी मंदिर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया।
रैली को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। स्कूटी रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर नकटादाना चौराहा, गौहनियां चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए आसाम चौराहे पर समाप्त हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सुरक्षा, सबका अधिकार और सशक्त नारी, सुरक्षित समाज जैसे नारे लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। रैली के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।
रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर आमजन ने तालियों और पुष्पवर्षा के साथ महिला पुलिसकर्मियों का स्वागत किया, इससे उनका उत्साह और बढ़ा। इसके अलावा गांधी स्टेडियम में चल रहे रोजगार मेले में भी पुलिस की ओर से स्टॉल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा मंदिर, स्कूल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानोंं पर भी टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया। संवाद

शहर में निकाली गई स्कूटी रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें