पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में फरवरी से उपचार की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब केवल जीवनरक्षा नहीं, बल्कि मरीजों के सम्मान-अधिकारों व आत्मनिर्भरता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। दो पैरालिसिस मरीजों के उपचार के अनुभव के बाद यह पहल शुरू हुई। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा के नेतृत्व में आईसीयू को समग्र सशक्तीकरण मॉडल में बदला गया। इसमें फिजियोथेरेपी व दिव्यांग अधिकारों की जानकारी शामिल है। साथ ही मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले यूडीआईडी पंजीकरण में सहायता दी जा रही है। संवाद