फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में मिला युवक का अधखाया शव, परिजन बोले- घास काटने गया था, बाघ ने मार डाला

Wed, 07 Aug 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के कलीनगर इलाके में गांव भैरों कला निवासी युवक मंगलवार को घास काटने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। बुधवार सुबह उसका शव जंगल के अंदर मिला। कमर के नीचे का हिस्सा किसी वन्यजीव ने खा लिया। परिजनों का कहना है कि बाघ युवक को जंगल में खींच ले गया और मार डाला। 
विज्ञापन
मृतक के पिता से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कलीनगर इलाके में घास कटाने गए युवक का अधखाया शव 16 घंटे बाद बुधवार सुबह करीब सात बजे माला रेंज के जंगल में बरामद हुआ। ग्रामीणों की मौजूदगी में वनकर्मी और पुलिस शव को जंगल से बाहर लेकर आई। मुआवजे के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का कहना है कि बाघ युवक को खींच ले गया और मार डाला। वहीं वन विभाग के अफसर घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक का मोबाइल गायब है। ऐसे में उसके जंगल के अंदर तक जाने पर संशय है। हालांकि शव देख वन्यजीव द्वारा खाए जाने की बात स्पष्ट है। 

विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव भैरों कला निवासी भगवान दास (31) पुत्र बालकराम मंगलवार दोपहर को करीब तीन बजे गांव के नजदीक स्थित बलकरनपुर की सीमा में खास काटने की बात कहकर घर से गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 

जंगल सीमा पर पड़ी मिलीं चप्पलें 
बुधवार को खोजबीन के दौरान माला जंगल सीमा पर उसकी चप्पलें पड़ी दिखाई दीं। इसपर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद एसओ अचल कुमार टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। जंगल के करीब एक किमी अंदर युवक का अधखाया शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से टीम शव को जंगल से बाहर लेकर आई। क्षत विक्षत शव देख बाघ द्वारा हमले की बात सामने आई। परिजन और ग्रामीणों ने भी बाघ के हमले की बात कहकर मुआवजे की मांग करनी शुरू कर दी। सूचना के बाद तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी और सीओ विशाल चौधरी गांव पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर नियमानुसार मुआवजे के आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
भगवान दास की सात साल पूर्व क्षेत्र के पताभोजी गांव से शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी के अलावा एक वर्षीय पुत्र रितुराज है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के हिस्से में करीब डेढ़ बीघा जमीन है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि युवक का शव जंगल से अंदर से बरामद हुआ है। शव की स्थिति को देख वन्यजीव द्वारा उसे खाने की बात सामने आ रही है, लेकिन मृतक का फोन गायब है। जिसके कारण घटना को लेकर संशय बना हुआ है कि युवक की वन्यजीव के हमले में मौत हुई या कोई वजह रही। इस संबंध में एसपी से बातचीत कर जांच की मांग की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें