फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 16 घंटे से लापता ग्रामीण का जंगल के अंदर अधखाया शव मिला

विज्ञापन
मृतक भगवान दास।
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। घर से घास कटाने की बात कहकर निकले युवक का 16 घंटे बाद बुधवार सुबह सात बजे माला रेंज के जंगल के अंदर अधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की मौजूदगी में वन विभाग की टीम और पुलिस कर्मी शव को जंगल से बाहर लेकर आए। मुआवजे के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

परिजन हमले के बाद बाघ के युवक को जंगल में खींच कर ले जाने और मार डालने की बात कह रहे हैं। वहीं वन विभाग के अफसर घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक का मोबाइल गायब है। ऐसे में उसके जंगल के अंदर जाने पर संशय है। हालांकि शव देखकर किसी वन्यजीव के खाए जाने की बात साफ हो रही है।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव भैरोंकला निवासी भगवान दास (31) पुत्र बालक राम मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे गांव के नजदीक स्थित बलकरनपुर ग्राम की सीमा में खास काटने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बुधवार को खोजबीन के दौरान माला जंगल सीमा पर उसकी चप्पलें पड़ी दिखाई दीं। इसपर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद एसओ अचल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग की टीम की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।
जंगल के करीब एक किमी अंदर युवक का अधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम और पुलिस कर्मी शव को जंगल से बाहर लेकर आए। शरीर में कमर के नीचे का हिस्से गायब था। पैर अलग पड़े हुए थे। शव देख बाघ के हमले की बात सामने आई। परिजन और ग्रामीणों ने भी बाघ के हमले की बात कहकर मुआवजे की मांग करनी शुरू कर दी।
सूचना के बाद तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी और सीओ विशाल चौधरी भी गांव पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर नियमानुसार मुआवजे का आश्वासन दिया।
000
कच्ची गृहस्थी पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक की सात साल पूर्व क्षेत्र के पताभोजी गांव से शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी के अलावा एक वर्षीय पुत्र रितुराज है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मृतक के हिस्से में करीब डेढ़ बीघा जमीन है।
000
युवक का शव जंगल से अंदर से बरामद हुआ है। शव की स्थिति को देख किसी वन्यजीव के उसे खाने की बात सामने आ रही है, लेकिन मृतक का फोन गायब होने के साथ कल से बंद है। जिस कारण घटना को लेकर संशय बना हुआ है कि युवक की वन्यजीव के हमले में मौत हुई या कोई किसी और वजह से। इस संबंध में एसपी से बातचीत कर जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- मनीष सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, पीटीआर

मृतक भगवान दास।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें